खेल पत्रकारिता व लेखन
खेल पत्रकारिता व लेखन
डॉ. वेद प्रकाश भारद्वाज
खेल पत्रकारिता व स्वतंत्र खेल
लेखन आज एक लोकप्रिय विषय है। मीडिया यानी की टेलीविज़न, रेडियो, अख़बार व पत्रिकाएं और इंटरनेट पर हर वक्त खेल सम्बंधी खबरों व अन्य जानकारी तलाश
की जाती रहती है।
खेल से संम्बधित हर अखबार और
पत्रिका में समाचार होते हैं, कॉलम लिखे
जाते है और उनके लिए अलग-अलग पन्ने भी समर्पित होते हैं। भारत में लोग ना सिर्फ खेल के बारे में पढ़ने
में दिलचस्पी दिखा रहे हैं, बल्कि खेलों
का एक सार्वभौमिक पाठक वर्ग भी है। खेल पत्रकारिता का क्षेत्र हर दिन तेज गति से
बढ़ रहा है। खेल पत्रकारिता की बढ़ती लोकप्रियता को नाकारा नहीं जा सकता।
खेल पत्रकार के कार्य
पत्रकार का मुख्य काम
खिलाड़ियों और टीम के ऊपर लेख और रिपोर्ट तैयार करना होता है। मीडिया के अलग-अलग
माध्यमों के हिसाब से इन रिपोर्ट की रूपरेखा भी अलग-अलग होती है। रेडियो के अलावा मीडिया
के सभी रूपों में खेल के समाचारों के साथ ही चित्रों की भी आवश्यकता होती है। कई मामलों
में तो शब्दों से अधिक चित्र प्रभावशाली हो जाते हैं। इसलिए एक खेल पत्रकार व लेखक
को चित्रों का भी ध्यान रखना होता है, उनकी व्यवस्था
करनी होती है।
एक खेल पत्रकार व लेखक का कार्य
सिर्फ खेल के आयोजनों की सूचना ही देना नहीं होती है बल्कि उनका विश्लेषण करना भी होता
है। उसका कार्य खिलाड़ियों के जीवन के बारे में लिखना भी होता है। लोग अपने प्रिय खिलाड़ियों
के जीवन से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी चाहते हैं। कई खिलाड़ी अब सेलेब्रिटीज़ होते हैं।
वह क्या खाते हैं, क्या पहनते हैं आदि में भी लोगों की रुचि रहती
है। खेल लेखन में इसे भी शामिल करना होता है।
खेल की सामान्य खबरों को लिखने
के साथ ही उसे बड़े आयोजनों का विश्लेषण भी करना होता है। इसके लिए उसके पास खेल व खिलाड़ियों
की पर्याप्त जानकारी होना आवश्यक है। साथ ही पुराने आंकड़ों और नई जानकारी को मिलाकर
लिखना होता है।
खेल लेखक व पत्रकार को खेलों
से जुड़ी संस्थाओं, शासकीय नीतियों
आदि के बारे में भी लिखना होता है। उसे उनका विश्लेषण भी करना होता है।
समाचार पत्रों, ब्लॉगों और पत्रिकाओं के लिए लेख लिखवा और टेलीविजन या रेडियो
पर पढ़ने के लिए स्क्रिप्ट तैयार करना।
खेलों की सटीकता और व्याकरण की
सटीकता और उनके उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए लेखों की समीक्षा करना।
विशेषज्ञों और संपर्कों के साथ
संबंध विकसित करना जो कहानियों पर सुझाव और लीड प्रदान करते हैं।
खेल समाचारों की दर्शकों की समझ
बढ़ाने के लिए जानकारी का विश्लेषण और व्याख्या करें।
नई जानकारी उपलब्ध होते ही कहानियों
को अपडेट करना।
खेल की बारीकियों को समझना।
खेल एवं खिलाडियों के बारे मे
जानकारी एकत्र करना, उनका साक्षात्कार
एवं विश्लेषण करना।
खेल लेखन की प्रक्रिया
खेल आयोजन की जानकारी जुटाना।
उन्हें क्रमबद्ध तरीके से लिखना।
महत्वपूर्ण जानकारी को प्राथमिकता
देना।
खेलों की तकनीक को स्पष्ट रूप
में समझना व समझाना।
किसी आयोजन पर लिखते समय उसके
इतिहास की जानकारी जुटाना।
प्रमुख खिलाड़ियों के पूर्व व वर्तमान प्रदर्शन का अध्ययन
करना।
आसान भाषा में लिखना।
कम शब्दों में अधिक जानकारी देना।
खेल परिणामों का विश्लेषण करना।
खेलों से जुड़े खिलाड़ियों, अधिकारियों व आयोजकों के साक्षात्कार लेना।
खबर को विश्वसनीय बनाएं रखने के
लिए आवश्यक आंकड़े व वक्तव्य संग्रहित करना।
Comments
Post a Comment