Posts

Showing posts with the label फीचर

विवरणात्मक या कथात्मक लेखन (Narrative writing)

  विवरणात्मक या कथात्मक लेखन ( Narrative writing) Dr. Ved Prakash Bhardwaj विवरणात्मक लेखन या वर्णनात्मक लेखन का अर्थ है किसी भी विषय का तथ्यात्मक लेखन। इसे कथात्मक लेखन भी कहा जाता है यानी किसी समाचार चा जानकारी को एक कथा की तरह क्रम से प्रस्तुत करना। वैसे कथा-लेखन में कल्पनाशीलता की आवश्यकता होती है परंतु मीडिया में कथात्मक लेखन का अर्थ कहानी की तरह खबर को क्रम से लिखना है। मुख्यतः समाचार लेखन को हम विवरणात्मक लेखन की श्रेणी में रखते हैं। समाचार पत्रों व अन्य समाचार माध्यमों में सबसे अधिक लेखन इसी प्रकार का होता है। समाचार व रिपोर्ताज लिखने में इसी शैली का प्रयोग किया जाता है। विवरणात्मक लेखन का अर्थ है किसी भी घटना या जानकारी का सही विवरण देना। जब कोई घटना होती है तो पत्रकार उसके विवरणों को ध्यान में रखकर ही खबर लिखते हैं। खबर लिखते समय इस बात का ध्यान रखना होता है कि दिए गए विवरण सही क्रम में लिखे गए हों। यदि तथ्यों को अतार्किक रूप में आगे पीछे कर दिया जाएगा तो पाठक समाचार को ठीक से समझ नहीं पाएगा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में इस बात का अधिक ध्यान रखना होता है। वहां श्रोता या ...

मीडिया लेखन के प्रकार

Image
  मीडिया लेखन के प्रकार लिखना एक कला है , और यह कला मनुष्य को जन्मजात प्राप्त नहीं होती। इसे अध्ययन और अभ्यास से अर्जित किया जाता है। मीडिया के लिए लिखना एक सृजनात्मक कार्य है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और न्यू मीडिया के लिए लेखन में कुछ बातें सामान्य हैं।  समाचार ,   फीचर ,  लेख, समीक्षा, साक्षात्कार ,   वार्ता ,   कमेंट्री आदि लेखन सभी प्रकार के मीडिया की आवश्यकता है। साहित्य, सिनेमा व रंगमंच के लिए अलग तरह का लेखन होता है जिनमें कहानी, कविता-गीत के साथ ही पटकथा, संवाद आदि शामिल हैं। मीडिया के विभिन्न माध्यमों की विभिन्न विधाओं का संक्षिप्त परिचय इस प्रकार है – १ समाचार समाचार लेखन मीडिया का सबसे अधिक प्रचलित और महत्वपूर्ण लेखन है। समाचार किसी घटना की ऐसी अविलंब सूचना है जिसमें नवीनता और साधारणता , व्यापकता और स्पष्टता आदि गुण होते हैं। समाचार लेखन मूलतः दैनिक समाचार पत्रों, टीवी समाचार चैनलों और रेडियो के लिए किया जाता है। इसमें छह ककार यानी कब, क्या, कहां, क्यों, कैसे और कौन के नियम का पालन करना होता है। नवीनता समाचार का अनिवार्य तत्व है।...