खेल पत्रकारिता व लेखन
खेल पत्रकारिता व लेखन डॉ. वेद प्रकाश भारद्वाज खेल पत्रकारिता व स्वतंत्र खेल लेखन आज एक लोकप्रिय विषय है। मीडिया यानी की टेलीविज़न , रेडियो , अख़बार व पत्रिकाएं और इंटरनेट पर हर वक्त खेल सम्बंधी खबरों व अन्य जानकारी तलाश की जाती रहती है। खेल से संम्बधित हर अखबार और पत्रिका में समाचार होते हैं , कॉलम लिखे जाते है और उनके लिए अलग-अलग पन्ने भी समर्पित होते हैं। भारत में लोग ना सिर्फ खेल के बारे में पढ़ने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं , बल्कि खेलों का एक सार्वभौमिक पाठक वर्ग भी है। खेल पत्रकारिता का क्षेत्र हर दिन तेज गति से बढ़ रहा है। खेल पत्रकारिता की बढ़ती लोकप्रियता को नाकारा नहीं जा सकता। खेल पत्रकार के कार्य पत्रकार का मुख्य काम खिलाड़ियों और टीम के ऊपर लेख और रिपोर्ट तैयार करना होता है। मीडिया के अलग-अलग माध्यमों के हिसाब से इन रिपोर्ट की रूपरेखा भी अलग-अलग होती है। रेडियो के अलावा मीडिया के सभी रूपों में खेल के समाचारों के साथ ही चित्रों की भी आवश्यकता होती है। कई मामलों में तो शब्दों से अधिक चित्र प्रभावशाली हो जाते हैं। इसलिए एक खेल पत्रकार व लेखक को चित्रों का भी ...