Posts

Showing posts with the label magazine

समाचार पत्र व पत्रिकाओं के लिए लेखन

  समाचार पत्र व पत्रिकाओं के लिए लेखन पहले इस बात पर विचार किया जाए कि समाचार पत्र और पत्रिका क्या है? समाचार पत्र : समाचार पत्र का अर्थ है जन - संचार का वह मुद्रित माध्यम जो लोगों तक नवीनतम जानकारियां पहुंचाने का काम कर ता है। इसके नाम से ही स्पष्ट है कि इनका मुख्य कार्य समाचारों का सम्प्रेषण है। समाचार का अर्थ है प्रतिदिन होने वाली घटनाएं। समाचार पत्रों में समाचारों के साथ ही समाचार विश्लेषण, संपादकीय, लेख, फीचर आदि भी प्रकाशित होते हैं। इसके साथ ही विशेष विषयों, शिक्षा, रोजगार, सिनेमा, साहित्य, कला आदि पर परिशिष्ट प्रकाशित किए जाते हैं। समाचार पत्रों में महिलाओं व बच्चों के लिए भी पृष्ठ होते हैं। आजकल समाचार पत्र आंशिक रूप से पत्रिकाओं की भूमिका भी निभाते हैं। इसके बाद भी समाचार पत्रों का मुख्य कार्य समाचार देना है। इसीलिए समाचार पत्रों में लेखन अलग तरह से किया जाता है। उनमें विज्ञान व तकनीकी विषयों पर भी आसान भाषा में लिखना होता है। समाचार पत्रों के लेखन को इसीलिए विवरणात्मक लेखन कहा जाता है। पत्रिका : समाचार पत्र से अलग पत्रिका का प्रकाशन एक अंतराल पर होता है। आमतौर पर ...