Posts

Showing posts from April, 2022

फीचर लेखन Feature writing

  फीचर लेखन डॉ. वेद प्रकाश भारद्वाज 1. फीचर का अर्थ फीचर लेखन यथार्थवादी लेखन है जो तथ्यों पर आधारित होता है पर इसके साथ ही फीचर रचनात्मक लेखन भी है। फीचर को एक तरह से सॉफ्ट न्यूज कहा जा सकता है। फीचर को रम्य रचना या ललित लेखन भी कहा जा सकता है। फीचर में लेखक किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान आदि के बारे में तथ्यात्मक जानकारियां देता है। फीचर लेखन एक कला है जो समाचार लेखन से भिन्न होती है। एक समाचार में हम सिर्फ तथ्यों पर फोकस करते हैं। फीचर में तथ्यों के साथ लेखक की भावनाएं व विचार प्रमुख होते हैं। इसीलिए फीचर लेखन को भावनात्मक लेखन भी कहा जा सकता है। परंतु इन भावनाओं का आधार यथार्थ होता है। फीचर में रिपोर्टिंग का तत्व अनिवार्य रूप से शामिल होता है। फीचर लेखन का दायरा लगातार बढ़ रहा है। आज सभी माध्यमों में फीचर की आवश्यकता होती है। अखबारों व पत्रिकाओं के अलावा रेडियो, टीवी व डिजिटल माध्यमों पर फीचर लेखन का चलन बढ़ता जा रहा है। फीचर व्यावसायिक दुनिया में विज्ञापन का भी एक रूप है। कम्पनियां सीधे-सीधे विज्ञापन देने के अलावा प्रायोजित फीचर का प्रकाशन भी कराती हैं। 2. फीचर का उद्देश...