संचार का अर्थ व परिभाषाएं Definitions and meaning of communication
संचार का अर्थ व परिभाषाएं डॉ. वेद प्रकाश भारद्वाज दो या दो से अधिक व्यक्ति आपस में कुछ सार्थक चिह्नों , संकेतों या प्रतीकों के माध्यम से विचारों या भावनाओं का आदान-प्रदान करते हैं तो उसे संचार कहते हैं। ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के अनुसार- विचारों , जानकारी वगैरह का विनिमय , किसी और तक पहुंचाना या बांटना , चाहे वह लिखित , मौखिक या सांकेतिक हो , संचार है। चार्ल्स ई. ऑसगुड के अनुसार- आम तौर पर संचार तब होता है , जब एक सिस्टम या स्रोत किसी दूसरे या गंतव्य को विभिन्न प्रकार के संकेतों के माध्यम से प्रभावित करें । जोसेफ डिनिटी - “ जनसंचार बहुत से व्यक्ति में एक मशीन के माध्यम से सूचनाओं , विचारों और दृष्टिकोणों को रूपांतरित करने की प्रक्रिया है। ” डी.एस. मेहता - “ जनसंचार का अर्थ है जन संचार माध्यमों - जैसे रेडियो , दूरदर्शन , प्रेस और चलचित्र द्वारा सूचना , विचार और मनोरंजन का प्रचार-प्रसार करना। ” जार्ज ए. मिलर - “ जनसंचार का अर्थ सूचना को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचाना है। ” जवरीमल्ल पारेख - “ जनसंचार का अर्थ है जन के लिए संचार के माध्यम। टीड - का कहना है कि...